फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaya: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी शाखा में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने फायरिंग कर 42 हजार रुपये किये पार

Thu, 25 Jul 2024 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी शाखा में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर 42 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बैंक में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल के डालबंगला चौराहा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी शाखा में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर 42 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। सीएसपी संचालक संदीप कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार को भी सीएसपी शाखा खोला, जिसके कुछ देर बाद एक ग्राहक यूनियन बैंक से पैसा निकालने की बात पूछा, जिसपर बताया गया कि यहां सिर्फ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के खाता से पैसा निकाला जाता है।

विज्ञापन


वापस जाने के कुछ देर बात 3 की संख्या में अज्ञात अपराधी सीएसपी शाखा में पहुंचे और पिस्टल का भय दिखाकर कैश काउंटर की चाभी मांगा। जिसके बाद अपराधियों ने कैश काउंटर में रखे 42 हजार रुपए निकाल लिए। इसी बीच बैंक के ग्राहक को आते देख सीएसपी संचालक पर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान कुल 3 फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बताया गया कि कुल 3 अपराधी थे। वहीं फायरिंग की आवाज सुनते हीं स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लूट की घटना के बाद मौके पर शेरघाटी थाना पुलिस बल पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

लूटेरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 
वहीं गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहा के पास बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी शाखा से लूट की वारदात के बाद पुलिस लूटेरों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है, ताकि लूटेरों की पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें