फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हंगामा कर रहे शराबी युवक को पुलिस ने पकड़ा; बदमाशों ने हमला कर छुड़वाया, पुलिस वाहन किया क्षतिग्रस्त

Mon, 11 Mar 2024 07:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Hindi News: गया में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले बालू माफिया ने भी पुलिस पर हमला कर दिया था। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
फतेहपुर थाना, गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक पकड़ा था। लेकिन रविवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और युवक को छुड़ाकर भाग गए। इस वारदात में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरा मामला जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के संकेश्वर गांव के पास का है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर शाम फतेहपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि संकेश्वर गांव के पास लगे मेले में एक युवक नशे की हालत में जमकर उत्पात मचा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मेले में पहुंच कर युवक को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व आए और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले के बाद असामाजिक तत्व पुलिस हिरासत से शराबी युवक को छुड़ाकर भाग गए। इसी दौरान सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के चारका पत्थर गांव निवासी बमबम कुमार, रवि कुमार, रजनीश कुमार, सुबोध कुमार और विनोद यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि जिले में अपराधियों की ऐसी पहली घटना नहीं है। दरअसल, रविवार की देर शाम जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी गांव स्थित पुलिस पिकेट पर बालू माफिया हमला करके पकड़े गए ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। इस घटना में एक पुलिसकर्मी और एक चौकीदार घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया था। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में बालू माफियाओं ने पिकेट पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बालू माफियाओं के हमले में पुलिस का जवान और चौकीदार जख्मी हो गए। उसके बाद बालू माफिया ट्रैक्टर को छुड़ाकर भाग गए। वहीं, घायल पुलिस जवान और चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें