फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में पुलिस ने ढोल बजाकर कुर्क की अपराधियों की संपत्ति, संगीन मामलों में चल रहे हैं फरार

Mon, 24 Jun 2024 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि अपराधियों पर दबिश बनाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फरार चल रहे अपराधियों के घर इश्तिहार चिपकाए जा रहे हैं। वैसे फरार आरोपियों के घर की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में अपराधियों के खिलाफ इन दिनों गया पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। यहां पुलिस ढोल-नगाड़े बजाकर विभिन्न संगीन मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ की संपत्ति कुर्क कर रही है। इसी सिलसिले में गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी समेत तीन आरोपियों के घरों को पुलिस ने कुर्क किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब दो दर्जन विभिन्न मामलों के आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। आपराधिक कानून प्रशिक्षण के बाद गया पुलिस ने जिले के तीन थानों में दर्ज विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की संपत्ति ढोल-नगाड़े बजाकर कुर्क की।

विज्ञापन


इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि अपराधियों पर दबिश बनाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चेरकी थाना के फरार आरोपी मो. नसीमुद्दीन के घर पर ढोल नगाड़ों के साथ इश्तिहार चिपकाया गया। वहीं, अतरी थाना क्षेत्र के फरार चल रहे प्राथमिक आरोपी के घर पर कुर्की के दौरान आरोपी बाढ़ो मांझी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उक्त कांड में 22 प्राथमिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और पांच आरोपियों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
 

विज्ञापन

पुलिस ने फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क की - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने बताया कि महिला थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में कांड संख्या 118/22 के प्राथमिक आरोपी मनीष कुमार के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केबलिया गांव में स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि फरार चल रहे अपराधियों के घर इश्तिहार चिपकाए जा रहे हैं। वैसे फरार आरोपियों के घर की संपत्ति कुर्क की जाएगी। उक्त अभियान में 20 से अधिक आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें