फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaya News: तालाब की सतह पर तैरती मिली युवक की लाश, सोमवार को एसडीआरएफ की टीम खाली हाथ लौट गई थी

Tue, 04 Jun 2024 12:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के तालाब में आज सुबह एक व्यक्ति की लाश सतह पर तैरती दिखाई दी। सोमवार को गांव वालों ने तालाब में एक व्यक्ति के डूबने सूचना दी थी, जिस पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ लाश को ढूंढने की कोशिश लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के प्रेतशिला के पास तालाब में एक व्यक्ति की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। आज सुबह तालाब के आसपास मौजूद लोगों को एक लाश सतह पर तैरती दिखाई दी। इस पर लोगों ने आपसी सहयोग से लाश को बाहर निकालकर तुरंत पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। हालांकि सोमवार को गांव वालों ने एक व्यक्ति के तालाब में डूबने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेकर लाश को ढूंढने के प्रयास भी किए थे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, इसके बाद देर शाम एसडीआरएफ ने भी शव तलाश करने की कोशिश की लेकिन उसे भी खाली हाथ लौटना पड़ा। अब आज सुबह गांव वालों को तालाब के सतह पर लाश तैरती नजर आई। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का नाम मोनू दास है, जिसकी उम्र करीब 40-42 वर्ष है। वह पास के ही गांव छततुबाग बाग का रहने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें