पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शिक्षित लोग नौकरी और रोजगार को समझ रहे हैं। भले अनपढ़ लोग नहीं समझे। आजादी का शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत अर्थव्यवस्था में पहला स्थान पर होगा। इसलिए एग्जिट पोल से भी अच्छा रिजल्ट आने वाला है। 400 पार हमलोग जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री और गया से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीरवार जीतन राम मांझी ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। तेजस्वी के 25 सीट जीतने के दावे वाले बयान पर मांझी ने कहा कि उनको तो कहना चाहिए था कि वह खुद बिहार में 45 सीट ला रहे हैं। सबसे ज्यादा महापंडित तेजस्वी यादव हैं तो कुछ नहीं कहना है। सभी ने एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त बताया है। सबका अनुमान गलत है। सिर्फ इन्हीं का अनुमान सही है। हमें कुछ कहना नहीं है। सभी का एग्जिट पोल में 300 से लेकर 400 सीट बताया है। मैं भी समझता हूं कि एनडीए को 400 के आसपास जरूर आएगा।
विज्ञापन
इंडी गठबंधन के पास मुद्दा क्या था..?
जीतन राम मांझी ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास मुद्दा क्या था..? प्रधानमंत्री कौन होगा? उनलोगों ने बताया कभी? बिना दूल्हा का बाराती होता है? बिना दूल्हा का बाराती लोग अगर जाते हैं तो बराती को लौटा दिया जाता है। वैसे हीं यहां की जनता ने बिना दूल्हा का चुनाव लडे़ तो बैरंग लौटा दिया है। सभी एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। बेरोजगारी की बात हमेशा कह रहे है लेकिन मैं समझता हूं कि भारत की जनता, बिहार की जनता इतना मूर्ख नहीं है कि जो बेरोजगारी के मुद्दा को विशेष रूप से लें। जब भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वां स्थान पर थी। आज हम पांचवे स्थान पर हो गए तो जाहिर है की हमारे पास पैसा ज्यादा आएगा। केंद्र और राज्य के पास पैसा आएगा। 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था पर बन जाएंगे तो जाहिर सी बात है पैसा ज्यादा आएगा तो रोजगार करेंगे नौकरी की क्या जरूरत है।
एग्जिट पोल से भी अच्छा रिजल्ट आने वाला है
शिक्षित लोग नौकरी और रोजगार को समझ रहे हैं। भले अनपढ़ लोग नहीं समझे। आजादी का शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत अर्थव्यवस्था में पहला स्थान पर होगा। इसलिए एग्जिट पोल से भी अच्छा रिजल्ट आने वाला है। 400 पार हमलोग जाएंगे। 406 से 410 तक रहेंगे। मांझी ने कहा कि आज गनीमत है कि इंडी गठबंधन के लोग चुनाव आयोग को कुछ नहीं बोल रहे है। ईवीएम के बारे में नहीं बोल रहे हैं। चार जून को कहेंगे ईवीएम में गड़बड़ी हो गई। ईवीएम हैक करने वाला व्यक्ति राजभवन में खड़ा है तक कह दिया। यही सब बहाना उनलोगों ने चुना है।
विज्ञापन
नेताओं से मिलने गए होंगे सीएम नीतीश कुमार
दिल्ली में पीएम से मुलाकात करने नीतीश कुमार के पहुंचने पर मांझी ने कहा कि भाजपा की बैठक थी। हो सकता है कि सीएम नीतीश कुमार नेताओं से मिलने गए होंगे। चार जून को रिजल्ट आने वाला है। कल तक दिल्ली में रहेंगे। कोई भी राजनीतिक केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क तो रखेगा ही वैसी परिस्थिति में नीतीश कुमार दिल्ली गए है तो अच्छी बात है। विरोधी लोग तो कुछ भी बोल सकते हैं। उनकी बात का कोई मायने नहीं रखता है और न ही जनता को समझना चाहिए।