फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तीन दिन से लापता छात्रा का शव संदिग्ध स्थिति में तालाब से मिला, खाना बनाने को लेकर मां ने डांटा था

Tue, 24 Sep 2024 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: गया में तीन दिन से लापता छात्रा का शव संदिग्ध स्थिति में तालाब से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच हत्या या आत्महत्या सहित सभी बिंदुओं पर कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले से तीन दिनों से लापता छात्रा की लाश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर तालाब से छात्रा की लाश को निकाला। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह पूरा मामला जिले के आमस थानाक्षेत्र के बभंडी गांव का है। मृत छात्रा की पहचान रूपेश पासवान की बेटी शिवानी कुमारी के रूप में हुई। वहीं, इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
मृतक छात्रा की मां ने बताया कि रविवार को शिवानी खेत से काम कर लौटी थी। लेकिन घर पहुंचने के बाद उसने खाना नहीं बनाया। इस बात को लेकर डांट दिया था। डांट सुनने के बाद शिवानी ने खाना बनाया। खाना बनाने के बाद खुद नहीं खाया और रविवार की देर रात बिना बोले घर से बाहर निकल गई। बीते सोमवार की सुबह से ही उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को घर के पास तालाब से शिवानी की लाश मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने तालाब में छात्रा की लाश मिलने की सूचना डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। उक्त मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तालाब से शव को निकाला गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें