फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: NH-2 पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, ड्राइवर-खलासी केबिन में फंसे; क्रेन से हटाए वाहन, घंटों रहा जाम

Fri, 21 Nov 2025 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Gaya News: गयाजी के NH-2 पर दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर और खलासी केबिन में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने एक घंटे की मेहनत से बाहर निकाला। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। हादसे से दो घंटे जाम लगा, जिसे क्रेन से ट्रक हटाकर समाप्त किया गया।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले के NH-2 पर शेरघाटी स्थित गोपालपुर ब्रिज के पास शुक्रवार को दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर और खलासी अंदर ही फंस गए।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर
घटना के तुरंत बाद जुटे ग्रामीणों ने कड़ी कोशिशों के बाद लगभग एक घंटे में ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराया, जिससे भीषण क्षति हुई।
 
दोनों घायलों को भेजा गया अस्पताल
टक्कर में घायल ड्राइवर की पहचान यूपी के कन्नौज निवासी राहुल पांडे और खलासी की पहचान फर्रुखाबाद निवासी बीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं लेकिन हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक लोडेड ट्रक में मारी टक्कर, दो दुकानें क्षतिग्रस्त; लाखों का नुकसान
विज्ञापन

 
दो घंटे तक जाम, क्रेन से हटाए गए ट्रक
हादसे के बाद NH-2 पर करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे हटाया। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों और क्रेन ऑपरेटरों की मदद से मार्ग को साफ कर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें