फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेम विवाह के बाद मचा बवाल, लड़की पक्ष ने की दूल्हे की पिटाई; पुलिस ने दिलाया साथ रहने का अधिकार

Wed, 29 Apr 2026 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: गया में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद हंगामा हो गया। युवक से मारपीट कर युवती को परिजन ले गए, लेकिन पुलिस जांच में दोनों बालिग पाए गए। युवती की इच्छा के बाद उसे पति के साथ रहने की अनुमति दी गई। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कलऊआ गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। शादी कर घर लौटे युवक के साथ युवती के परिजनों ने मारपीट की और नवविवाहिता को जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बन गया।
विज्ञापन


परिवारों की सहमति नहीं बनी
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय उपेंद्र कुमार का पड़ोसी गांव भीमचक की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे, जिसके कारण परिवारों में सहमति नहीं बन पा रही थी। इसी के चलते दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और झारखंड स्थित एक मंदिर में विवाह कर लिया।

नवविवाहिता को जबरन ले गए परिजन
शादी के बाद जब दोनों अपने गांव लौटे, तो इसकी जानकारी युवती के परिजनों को मिल गई। आरोप है कि इसके बाद युवती के परिजन उपेंद्र कुमार के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान नवविवाहिता को भी जबरन अपने साथ ले जाया गया। घटना के बाद युवक के परिवार में दहशत फैल गई और पूरे गांव में मामला चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार
विज्ञापन


दोनों ने मर्जी से की थी शादी
पीड़ित युवक ने बाराचट्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया और पूछताछ की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। बाराचट्टी थाना के दरोगा अमरेंद्र कुमार ने बताया कि युवती ने भी युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति पत्र तैयार कराया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवती को उसके पति के साथ रहने की अनुमति दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें