फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वज्रपात का कहर; खेत में काम कर रहे किसान की मौत, भैंस भी बनी शिकार

Fri, 20 Mar 2026 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के बरहा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में एक भैंस की भी जान चली गई, जिससे परिवार पर दुख और आर्थिक संकट दोनों टूट पड़े हैं।
 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने का प्रतिकात्मक फोटो :अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहा गांव में शुक्रवार को वज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें 55 वर्षीय महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि महेंद्र यादव खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज गर्जना और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वे इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


वज्रपात ने महेंद्र को अपने चपेट में ले लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौसम अचानक खराब हुआ और कुछ ही मिनटों में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान गिरी वज्रपात ने महेंद्र यादव को सीधे अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक कुछ समझा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई
इस हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति की ही नहीं, बल्कि परिवार की आजीविका का भी बड़ा नुकसान हुआ है। वज्रपात की चपेट में आकर एक भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, यह भैंस परिवार के लिए आय का एक महत्वपूर्ण साधन थी, जिससे अब आर्थिक संकट और गहरा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं बरसात के मौसम में अक्सर होती हैं, लेकिन जागरूकता और सुरक्षा के अभाव में लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विक्रमशिला पुल के खंभे 17-19 की सुरक्षा दीवारें तेज बहाव से क्षतिग्रस्त, वर्षों से नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन


जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता इस मुश्किल घड़ी में परिवार के लिए सहारा बन सकती है। वहीं, प्रशासन से यह भी अपील की गई है कि क्षेत्र में वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें