फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कपड़ा खरीदने निकले तीन दोस्त सड़क हादसे का हुए शिकार, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Thu, 13 Mar 2025 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya: गया में तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। घटना में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के लेम्बुईया गांव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक से कपड़ा खरीदने मदनपुर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-2 पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने एनएच-2 को जाम कर दिया, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें: पति ने बेरहमी से पीटकर उतारा पत्नी को मौत के घाट; बाद में खुद भी लगाई फांसी, जानें मामला    
विज्ञापन


कोलकाता मेट्रो में काम करते थे दोनों मृतक
मृतकों की पहचान पथरा गांव निवासी संजय यादव के 21 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार और संजय यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक कोलकाता मेट्रो में काम करते थे और होली के लिए घर आए थे। तीसरा युवक रंजीत कुमार, जो आमस प्रखंड कार्यालय के पास होटल चलाता था, भी उनके साथ था। हादसे में सतीश और रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।



अगले महीने होनी थी शादी
मृतक सतीश की शादी अगले महीने अप्रैल में औरंगाबाद में तय थी। 15 अप्रैल को तिलक और 18 अप्रैल को शादी होनी थी। परिजनों के मुताबिक, सतीश की कमाई से घर चलता था और वह परिवार का सहारा था। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसे के लिए जिम्मेदार हाइवा जब्त
आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार हाइवा को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें