फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: युवक की गोली मारकर हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव; FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस और FSL की टीम

Mon, 07 Apr 2025 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Crime: बिहार-झारखंड की सीमा से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। दीपक के मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। अंबाखार धोबिया जंगल से एक 24 वर्षीय युवक दीपक कुमार का गोली लगा हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी केदार साव के पुत्र के रूप में की गई है। दीपक की बेरहमी से गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

विज्ञापन

 
सुबह जंगल से मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, वे मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को खबर दी। रोशनगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला गंभीर होते देख पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया। FSL की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग और सबूत जुटाए हैं, जो हत्यारों तक पहुंचने में मददगार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DSP श्रेष्ठा शादी विवाद: सौरभ हत्याकांड के बाद UP में एक और हाई-प्रोफाइल मामला; जानें शादी से जेल तक की कहानी
विज्ञापन

 
लापता युवक की तलाश कर रहे थे परिजन
परिजनों के मुताबिक, दीपक कुमार रविवार शाम से ही लापता था। उन्होंने पूरी रात उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब जंगल में एक शव मिलने की खबर आई, तो परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान दीपक के रूप में की। शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने यह भी बताया कि दीपक का किसी से विवाद नहीं था और उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं था। ऐसे में उसकी हत्या ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन

 
प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की अलग-अलग संभावनाओं पर जांच शुरू की है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की ओर इशारा करता है, लेकिन पुलिस अभी हर एंगल से छानबीन कर रही है। सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। दीपक के मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दीपक आखिरकार किसके संपर्क में था और आखिरी बार किससे मिला था।

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेज रफ्तार बाइक ने BPSC शिक्षिका को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत; पति भी घायल
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस ने शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की अधिक पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। एसएसपी आनंद कुमार का कहना है कि हत्या में शामिल लोगों की बहुत जल्द पहचान कर ली जाएगी और उन्हें कानूनी शिकंजे में लाया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें