फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया जी में वायरल अश्लील वीडियो से मचा बवाल, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर केस दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Crime: गया के बांकेबाजार में वायरल आपत्तिजनक वीडियो मामले में नाबालिग पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपी रेहान अंसारी के खिलाफ पॉक्सो, आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन
बाकेंबाजार थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के बांकेबाजार में सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। मामले में एक नाबालिग पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेहान अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस
बांकेबाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पीड़िता के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी रेहान अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म संबंधी धाराओं, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता नाबालिग, एफएसएल टीम जुटा रही वैज्ञानिक साक्ष्य
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली पीड़िताओं में एक लड़की नाबालिग है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को जांच में लगाया गया है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: कब बंगला खाली करेंगी राबड़ी देवी? सम्राट चौधरी सरकार ने आज तक का ही दिया था अल्टीमेटम

फरार आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार है। आशंका है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए राज्य से बाहर चला गया है। संभावित ठिकानों पर विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर स्तर पर कार्रवाई जारी है।

कई वीडियो मिलने की जांच, पुलिस कर रही सत्यापन
शेरघाटी डीएसपी-1 संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ वीडियो लगे हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है, लेकिन प्रत्येक वीडियो की सत्यता, पीड़िताओं की पहचान और घटनाओं की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को साझा नहीं करने की अपील की है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
मामले के सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। स्थानीय लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन


पुलिस का आधिकारिक बयान
डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें