फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बेटे की बारात निकलने से पहले पिता पर हमला, सेहरा लेकर लौट रहे सुनील पांडेय को बदमाशों ने मारी गोली

Mon, 27 Apr 2026 10:19 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad Crime: औरंगाबाद में बेटे की बारात निकलने से पहले पिता सुनील पांडेय पर हमला कर गोली मार दी गई। वह सेहरा खरीदकर लौट रहे थे। पहले से शादी रोकने की धमकी मिल रही थी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना क्षेत्र के चिंतावन बिगहा में सोमवार की शाम एक घर से बारात निकलनी थी, लेकिन उससे कुछ घंटे पहले हुई फायरिंग की घटना ने पूरे माहौल को दहला दिया। बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे पिता पर हमला होने के बाद परिवार की खुशियां चिंता में बदल गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
सेहरा खरीदकर लौट रहे थे सुनील पांडेय
बताया गया कि सुनील कुमार पांडेय उर्फ अरूण पांडेय अपने बेटे राम बाबू की शादी की तैयारी में लगे थे। सोमवार शाम बारात पटना जानी थी। इसी बीच वह बेटे के लिए सेहरा और अन्य सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। लौटने के दौरान अम्बा-नबीनगर मुख्य मार्ग पर उनकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
 
गिरते ही बदमाशों ने चलाई गोली
जानकारी के अनुसार, स्कूटी से गिरते ही कार सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। निशाना सिर पर बताया जा रहा है, लेकिन गोली आंख के नीचे लगी। घायल अवस्था में उन्हें पहले कुटुम्बा अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
पहले से मिल रही थी धमकी
घायल सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक नंबर से धमकी मिल रही थी कि बेटे की शादी उस लड़की से नहीं करें। उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि सोमवार को भी वह शादी की तैयारी में लगे थे और सामान लेकर लौटते समय यह हमला हुआ।

पढ़ें- शादी में मातम: बारात का स्वागत हो रहा था और DJ पर डांस, अचानक गोली लगने से गिरा किशोर; हर्ष फायरिंग में गई जान
 
भाई ने बताई घटना की पूरी जानकारी
घायल के भाई प्रमोद ने बताया कि वह भी अपने भाई के साथ घर से बाजार के लिए निकले थे। कुटुम्बा बिचला मोड़ के पास बारात के लिए बस का भुगतान किया गया, जिसके बाद दोनों भाई बाजार चले गए। लौटने के दौरान दधपा और रसोईया गांव के बीच एक कार ने उनकी स्कूटी में रगड़ दिया। इसके बाद पीछा कर कार को रुकवाने की कोशिश की गई। रसोईया गांव के पास कार रुकने के बाद गोली चलाई गई।
 
नंबर प्लेट पर मिट्टी, साजिश की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना के तरीके को देखते हुए सुनियोजित साजिश की आशंका जताई जा रही है।
 
घटना की सूचना मिलते ही कुटुम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शादी रुकवाने की धमकी के पीछे कौन था और हमले का वास्तविक कारण क्या है।
विज्ञापन

 
बारात की तैयारी के बीच पसरा सन्नाटा
राम बाबू का 20 अप्रैल को तिलक चढ़ा था और सोमवार शाम बारात पटना जानी थी। लेकिन पिता पर हमले की घटना ने शादी वाले घर की खुशियों को दहशत और अनिश्चितता में बदल दिया। परिवार और गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें