फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने ठुकराई शादी, उत्सव का माहौल बना हंगामे में तब्दील

Mon, 27 Apr 2026 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: जहानाबाद के देवरा मठ गांव में दुल्हन ने कथित रूप से नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद हंगामा हुआ, पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए जुट गई।
विज्ञापन
शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी-विवाह के इस मौसम में लगातार समारोह आयोजित हो रहे हैं, लेकिन बिहार के जहानाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने बाराती और घराती दोनों को तनाव में डाल दिया। खुशियों और उत्साह के माहौल में उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब दुल्हन ने कथित रूप से नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। यह मामला जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र के देवरा मठ गांव का है, जहां इस घटना के बाद समारोह स्थल पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
नेहा कुमारी की तय थी रंजन कुमार से शादी
बताया जा रहा है कि नागेंद्र राम की बेटी नेहा कुमारी की शादी पटना के पुनाईचक निवासी रंजन कुमार के साथ तय हुई थी। 21 तारीख को तिलक समारोह भी संपन्न हो चुका था। इसके बाद 26 तारीख को बारात बड़े धूमधाम से गांव पहुंची। दोनों परिवारों में शादी को लेकर उत्साह का माहौल था।
 
द्वार पूजा के दौरान हुआ विवाद
बारात के स्वागत के बाद जब दूल्हे को द्वार पूजा के लिए ले जाया गया, तो वह लड़खड़ाने लगा। इसी दौरान लड़की पक्ष को शक हुआ कि दूल्हा नशे में है। जब यह बात दुल्हन नेहा कुमारी तक पहुंची, तो उसने तुरंत शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद समारोह में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

 
बाराती लौटने लगे, परिजनों ने जताई नाराजगी
हालात बिगड़ते देख बाराती धीरे-धीरे मौके से खिसकने लगे। वहीं, नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे एवं उसके सगे संबंधियों को बंधक बना लिया। परिजनों ने शादी में दिए गए पैसे और सामान वापस करने की मांग की, जिससे विवाद और बढ़ गया।

पढ़ें- Bihar: सात साल फेसबुक पर बात, फिर फिलीपींस से सीधा मुंगेर आई सारा, ऋषि संग रचाई शादी
 
दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी पुलिस
मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को छुड़ाकर थाने ले गई। उसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

 
दूल्हे ने आरोपों से किया इनकार
हालांकि दूल्हे का कहना है कि उसने शराब नहीं पी थी, बल्कि किसी कारण से वह लड़खड़ा गया था, जिसे गलत समझ लिया गया। दूसरी ओर, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर दुल्हन नेहा कुमारी के फैसले की लोग सराहना कर रहे हैं। कई लोग इसे आत्मसम्मान और सजगता से जुड़ा निर्णय बता रहे हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें