फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नाबालिग को टोटो चलाने से रोकना पड़ा भारी, यातायात पुलिस के जवान से मारपीट और धमकी; तीन हिरासत में

Sat, 19 Sep 2026 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया

सार

बोधगया के महाबोधि मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में नाबालिग को टोटो चलाने से रोकने पर यातायात पुलिस के जवान के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। जवान अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि टोटो रोकने के बाद उसमें सवार तीन युवकों ने उनका गला पकड़कर मारपीट की कोशिश की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली।
विज्ञापन
बोधगया में यातायात पुलिस के जवान से मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाबोधि मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में नाबालिग को टोटो चलाने से रोकना यातायात पुलिस के एक जवान को भारी पड़ गया। ड्यूटी पर तैनात जवान के साथ मारपीट करने, गला पकड़कर धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही नाबालिग द्वारा टोटो चलाने और वाहन के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


नाबालिग चालक को रोकने पर शुरू हुआ विवाद
घटना बोधगया थाना क्षेत्र स्थित महाबोधि मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र की है। यातायात पुलिस के जवान अशोक कुमार बीटीएमसी गोलंबर के पास ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें एक टोटो आता दिखाई दिया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। जवान ने टोटो की जांच की तो सामने आया कि वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे। इसके बाद उन्होंने टोटो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे निकल गया।

पीछा कर टोटो को रोका, फिर जवान से उलझे युवक
अशोक कुमार ने टोटो का पीछा किया और चिल्ड्रेन पार्क के पास तैनात पुलिसकर्मी को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद कालचक्र मैदान स्थित पानी टंकी के पास टोटो को रोक लिया गया। आरोप है कि टोटो रुकते ही उसमें सवार तीन युवक यातायात पुलिस के जवान से उलझ गए। जवान के अनुसार, तीनों युवकों ने उनका गला पकड़कर मारपीट करने की कोशिश की। साथ ही सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन


भीड़ जुटी तो मौके से भाग निकले आरोपी
घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ती देख तीनों युवक मौके से फरार हो गए। जवान की शिकायत के अनुसार, जाते-जाते आरोपितों ने उन्हें दोबारा मारने की धमकी भी दी। इसके बाद यातायात पुलिस के जवान ने बोधगया थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पच्छट्टी के पास से तीनों को पकड़ा
घटना की जानकारी मिलते ही यातायात बोधगया के एसआई पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने टोटो की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पच्छट्टी के पास से तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, जिस टोटो को लेकर विवाद हुआ उसका नंबर बीआर-02 आरए 2278 है। पुलिस ने वाहन को भी जांच के दायरे में लिया है।

नाबालिग के टोटो चलाने और दस्तावेजों की भी जांच
इस संबंध में बोधगया यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात पुलिस के जवान की लिखित शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नाबालिग द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में टोटो चलाने के मामले के साथ-साथ वाहन के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें