फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा के प्रचार रथ पर किसने किया हमला? पीएम मोदी के पोस्टर भी फाड़े गए; सख्त कार्रवाई की मांग

Mon, 29 Sep 2025 08:06 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Gaya Ji News : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में गया जी जिले से पार्टी रथ पर हमले की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार,  रविवार देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने भाजपा के प्रचार रथ पर हमला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्टर फाड़ने की कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके का माहौल गरमा गया है।

विज्ञापन
Bihar Politics : भाजपी के प्रचार रथ पर किया हमला, पीएम मोदी का पोस्टर फाड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गया जी जिले में भाजपा के प्रचार रथ पर हमला किया गया है। यह हमला रविवार देर शाम असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। इसके बाद से सियासी पारा गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रचार वाहन विभिन्न गांवों में कार्यक्रम पूरा कर लौट रहा था। इसी दौरान पहाड़पुर रेलवे फाटक के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और वाहन चालक से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पीएम मोदी का पोस्टर फाड़ने की कोशिश की और फिर मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना फतेहपुर थाना को दी गई। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल भेजा गया, लेकिन तब तक वाहन वहां से निकल चुका था। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

चुनावी माहौल खराब करने की कोशिश-भाजपा

विज्ञापन

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र और चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाली हैं। मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस वारदात के पीछे राजद समर्थक हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उधर, पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि पिछले साल उपचुनाव के दौरान भी इमामगंज थाना क्षेत्र में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रचार वाहन को नुकसान पहुंचाया गया था और पोस्टर फाड़े गए थे। हाल ही में एक एनडीए समर्थक के घर पर भी देर रात फायरिंग की घटना हुई थी, जिस पर एनडीए ने कड़ा विरोध जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News:   बिहार में गिरा निर्माणाधीन फ्लाईओवर, छह मजदूर घायल; ढलाई का काम चल रहा था, अचानक ऐसा हुआ

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें