फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेमिका से नहीं हो सकी शादी तो युवक ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने गया से किया बरामद

Wed, 25 Jun 2025 06:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: पुलिस ने युवक के खिलाफ 20 जून 2025 को केस संख्या 96/25 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
युवक के पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक इंटर का छात्र अपनी प्रेमिका से शादी नहीं होने पर खुद के ही अपहरण की साजिश रच बैठा। यह मामला घोसी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती दोनों इंटर के छात्र-छात्रा हैं और एक ही गांव में रहते हैं। दोनों पास के कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करते थे, जहां एक साल पहले दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों के बीच जातीय भिन्नता होने के कारण परिजनों ने रिश्ते से साफ इनकार कर दिया।

शादी की उम्मीद टूटने पर 17 जून को युवक अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद युवक की मां ने घोसी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।

इसी बीच, युवती के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को अपहर्ता बताते हुए युवक को सुरक्षित छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। युवती ने जब इसकी जानकारी अपने परिवार को दी तो परिजनों ने यह बात तुरंत युवक के घरवालों और पुलिस को दी।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना में बालू माफियाओं पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, सोन नदी से 40 अवैध बालू भंडारण जब्त; मामला दर्ज

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए उस नंबर का लोकेशन ट्रेस किया और 20 जून को युवक को गया जिले से बरामद कर लिया। एसपी विनीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह पूरा मामला युवक द्वारा खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने का था। उसने प्रेमिका से शादी करने और पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण खुद ही यह योजना बनाई थी।

पुलिस ने युवक के खिलाफ 20 जून 2025 को केस संख्या 96/25 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पूछताछ के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, युवक के पिता कमलेश यादव का कहना है कि उनके बेटे का अपहरण वास्तव में हुआ था, उसने कोई साजिश नहीं रची। लेकिन पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यह साफ हो गया है कि यह एक सुनियोजित नाटक था, जो अब खुद युवक को भारी पड़ गया है। अब युवक की मां, जिसने खुद अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, वही अपने बेटे को जेल से छुड़वाने के लिए कोर्ट का चक्कर लगा रही है। यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें