फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का तबादला, सूची में SDM से लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता तक

Wed, 25 Jun 2025 03:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

GAD Bihar BAS Transfer : सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के तहत कई अनुमंडलाधिकारी से भूमि सुधार उप समाहर्ता तक बदल गए।
विज्ञापन
पटना सचिवालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। इसमें लिखा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के उप सचिव एवं समकक्ष स्तर, अपर समाहर्ता एवं समकक्ष स्तर और संयुक्त सचिव एवं इनके समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों को स्थानान्तरित किया जाता है। सूची में अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर भूमि उप समाहर्ता तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कहां किस अधिकारी का तबादला हुआ...

विज्ञापन


पटना के वरीय उपसमाहर्ता ब्रजकिशोर लाल को बांका का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। छपरा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं सहरसा के अधिसूचित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार को अरवल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। जमुई के वरीय उप समाहर्ता शशांक वर्णवाल को कटिहार सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

 मोहित आनंद बने धमदाहा के भूमि सुधार उप समाहर्ता
औरंगाबाद के वरीय उप समाहर्ता मोहित आनंद को धमदाहा का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं अररिया के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी को किशनगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सारण की वरीय उप समाहर्ता रश्मि कुमारी को नालंदा के हिलसा का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं लखीसराय के वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार को लखीसराय का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। 
विज्ञापन


अनिल कुमार झा बने अररिया के अपर समाहर्ता 
मुंगेर के अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा को अररिया का अपर समाहर्ता बनाया गया है। मधुबनी के झंझारपुर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बालेन्दु नारायण को सीवान का पंचायती राज पदाधिकारी बनाया गया है। नालंदा की वरीय उपसमाहर्ता सुनिधि को पूर्वी चंपारण के सिकरहना का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। सारण के वरीय उप समाहर्ता रतन परवेज को अरवल का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। किशनगंज के वरीय उपसमाहर्ता रोशन राज को पूर्णिया के बायसी का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। दरभंगा के बेनीपुर के तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता को मधुबनी के फुलपरास का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें