फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हत्या के मामले में 8 वर्षों से फरार दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, गयाजी पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई

Thu, 24 Jul 2025 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar: गिरफ्तार दोनों नक्सलियों पर वर्ष 2018 में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी गोली मारकर हत्या करने और शव को जंगल में फेंक देने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के एक मामले में आठ वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात नक्सलियों को पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय सिंह भोक्ता और मुकेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ डुमरिया थाना में वर्ष 2018 में कांड संख्या 55/18 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने किया। गया एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और छकरबंधा थाना अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार नक्सली संजय सिंह भोक्ता अपने गांव छकरबंधा आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छकरबंधा गांव में संजय सिंह भोक्ता के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देख वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पढ़ें: सीवान में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान संजय ने अपनी पहचान संजय सिंह भोक्ता, पिता स्व. शिवलोचन सिंह भोक्ता, निवासी छकरबंधा, के रूप में की। संजय की निशानदेही पर टीम ने लुटुआ थाना क्षेत्र के कोठीलवा गांव में एक और छापेमारी कर दूसरे आरोपी मुकेश पासवान को गिरफ्तार किया।

हत्या और अपहरण के मामले में दर्ज है मामला

विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों नक्सलियों पर वर्ष 2018 में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी गोली मारकर हत्या करने और शव को जंगल में फेंक देने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम यानी CLA एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों नक्सलियों ने पूछताछ में अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। एसडीपीओ ने कहा कि जिले में नक्सलियों और अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें