फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट पर गया! सड़कों पर पुलिस, ड्रोन से निगरानी; प्रशासन ने की शांति की अपील

Fri, 24 Jul 2026 02:54 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन और छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बिहार के गया जिले में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संभावित छात्र आंदोलन को देखते हुए शहरभर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
गया जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन और छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बिहार में भी विरोध की आहट तेज हो गई है। कई जिलों में छात्र संगठनों के प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए गया जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सरकारी कार्यालयों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और फ्लैग मार्च के जरिए पूरे शहर की निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है, जबकि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


जिले में हर गतिविधि पर नजर
छात्र संगठनों के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गया पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा विशेष सुरक्षा बलों द्वारा शहर में फ्लैग मार्च भी किया गया, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह एहतियात के तौर पर की गई है, ताकि किसी भी सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचे और आम जनजीवन प्रभावित न हो।

ड्रोन और सीसीटीवी से हो रही निगरानी
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तकनीक का भी सहारा लिया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण तरीके से करें प्रदर्शन
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि जिला प्रशासन ने पूरी तरह एहतियाती व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन विभिन्न छात्र संगठनों और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद कर रहा है। सभी से आग्रह किया गया है कि यदि प्रदर्शन करें तो वह पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से करें। प्रशासन का उद्देश्य किसी को रोकना नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें- Bihar: भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सिटी एसपी अभिनव ने स्पष्ट कहा कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेने, हिंसा फैलाने या सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण विरोध और कानून-व्यवस्था पर प्रशासन का फोकस
जिला प्रशासन और पुलिस का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध सभी का अधिकार है, लेकिन किसी भी स्थिति में हिंसा, तोड़फोड़ या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें