बिहार के औरंगाबाद जिले में गोह थाना क्षेत्र के सरसोल गांव में गुरुवार की सुबह बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।
बता दें कि जानकारी मिली की सरसोल गांव निवासी दिलीप यादव (25) सुबह मुख्य सड़क पर टहलने जा रहा था। उसी दौरान पूर्व से गिरे बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दिलीप को अस्पताल ले जाने की तैयारी की, तब तक गोह पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद लाया गया है। इधर, मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग ढाढ़स बंधाने में जुटे हुए हैं। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही मुआवजे की मांग की है।