फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद के सरसोल गांव में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Thu, 03 Oct 2024 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला सरसोल गांव का है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद जिले में गोह थाना क्षेत्र के सरसोल गांव में गुरुवार की सुबह बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि जानकारी मिली की सरसोल गांव निवासी दिलीप यादव (25) सुबह मुख्य सड़क पर टहलने जा रहा था। उसी दौरान पूर्व से गिरे बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दिलीप को अस्पताल ले जाने की तैयारी की, तब तक गोह पुलिस मौके पर पहुंच गई।

थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद लाया गया है। इधर, मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग ढाढ़स बंधाने में जुटे हुए हैं। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें