फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिरदला में वज्रपात से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम; खेत से पैदल घर लौट रही थीं

Sat, 06 Sep 2025 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar News Today: घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के परिजन सहित ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे। मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी भोला जी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली ₹4 लाख की अनुग्रह सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के अकौना पंचायत अंतर्गत हजारा खाप गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी जवाहर प्रसाद की पत्नी मुनकी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

परिजनों के मुताबिक, मुनकी देवी खेत में धान की निकौनी कर रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जन के बीच आकाशीय बिजली गिरी। वह खेत से पैदल घर लौट रही थीं, तभी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं।

विज्ञापन


पढ़ें: जनसुराज नेता के घर 50 लाख की चोरी, गहना और नगद पर चोरों ने किया हाथ साफ; पुलिस जांच में जुटी

आनन-फानन में परिजन उन्हें सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. जनार्दन कुमार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मृतका के सिर पर जलने का गहरा निशान मिला, जिससे स्पष्ट है कि मौत वज्रपात से हुई है। सूचना मिलते ही सिरदला थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के परिजन सहित ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे। मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी भोला जी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली ₹4 लाख की अनुग्रह सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। मुनकी देवी के असामयिक निधन से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें