फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी, साली और प्रेमी पर हत्या का आरोप; जानें मामला

Thu, 01 May 2025 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक दोनों बहनों के साथ अवैध संबंध में था और राम प्रसाद इसको लेकर लगातार आपत्ति जता रहा था। पत्नी ने मायके बुलाकर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पत्नी, साली और उनके प्रेमी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह मामला नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के रसूली बिगहा गांव का है। मृतक की पहचान शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी राम प्रसाद बिंद के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

मृतक के भाई ने बताया कि राम प्रसाद लुधियाना की एक निजी फैक्टरी में काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव आया था। आरोप है कि उसकी पत्नी और साली का गांव के ही एक ऑटो चालक से अवैध संबंध था, जिसका राम प्रसाद विरोध करता था। परिजनों का दावा है कि पत्नी, साली और उनका प्रेमी ऑटो चालक मिलकर एक साजिश के तहत राम प्रसाद को रसूली बिगहा बुलाया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: अचानक लगी आग में चार साल की बच्ची की झुलसकर मौत, गांव में मचा कोहराम

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक दोनों बहनों के साथ अवैध संबंध में था और राम प्रसाद इसको लेकर लगातार आपत्ति जता रहा था। पत्नी ने मायके बुलाकर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपों के आधार पर दोनों बहनों और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें