फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: औरंगाबाद में कोरोना काल में बंद ट्रेनों का ठहराव शुरू न होने पर ग्रामीण नाराज, चक्का जाम की दी चेतावनी

Mon, 23 Sep 2024 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार रेलवे अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण और नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर स्थित अंकोरहा रेलवे स्टेशन पर रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के ठहराव को अब तक बहाल न किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसको लेकर अंकोरहा रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और रेलवे अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।

विज्ञापन

 
धरने में शामिल लोगों ने मांग की कि कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों का ठहराव जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक महीने के भीतर ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं हुआ, तो वे रेल चक्का जाम करेंगे।

विज्ञापन

 
इस दौरान काराकाट के भाकपा माले सांसद राजाराम सिंह और नबीनगर के राजद विधायक विजय कुमार सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने इस मुद्दे को संसद और विधानसभा में उठाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे रेल मंत्री से मिलकर ठहराव बहाली के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार रेलवे अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें