फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय में हंगामा, प्रिंसिपल पर तीन छात्राओं से छेड़खानी के आरोप

Wed, 17 Dec 2025 06:05 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: जहानाबाद के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल पर तीन छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस पहुंची। नगर थाने में एफआईआर की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।
 
विज्ञापन
छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाए छेड़खानी के गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित एक स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। एक नहीं बल्कि तीन छात्राओं ने यह आरोप लगाया है, जिसके बाद बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को स्कूल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

विज्ञापन

 
स्कूल परिसर और सड़क पर प्रदर्शन
आरोप सामने आने के बाद आक्रोशित छात्राएं और उनके परिजन स्कूल पहुंच गए। स्कूल में हंगामा हुआ और परिजनों ने स्कूल के सामने सड़क पर भी प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
 
पुलिस ने संभाली स्थिति
मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। स्कूल और आसपास के इलाके में पुलिस की तैनाती की गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस मामले को लेकर पीड़ित छात्राओं की ओर से नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है। खबर लिखे जाने तक छात्राओं के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन

 
पहले भी लग चुके हैं आरोप
परिजनों का कहना है कि प्रधानाध्यापक महीनों से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि इससे पहले भी प्रधानाध्यापक पर इसी तरह के आरोप लग चुके हैं, हालांकि पूर्व में एक मामले में जांच के बाद इसे कुछ लोगों की साजिश बताया गया था।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: नाबालिग बेटे ने गोली मारकर ली मां की जान, पैसे को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी फरार
 
स्कूल के भीतर अवैध गतिविधियों का दावा
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने स्कूल के एक कमरे में अवैध तरीके से बेड लगा रखा है। इस दावे को लेकर भी जांच की मांग की जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। फिलहाल शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों ही इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितना दम है।
विज्ञापन

 
एसपी ने क्या बताया?
एसपी विनीत कुमार ने मीडिया को बताया कि पीड़ित छात्राओं के आवेदन के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। साथ ही इस मामले में शिक्षा विभाग को भी अपने स्तर से कार्रवाई करनी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें