फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में कुछ युवकों ने मुहर्रम जुलूस में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2024 02:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे बिना लाइसेंस के धमौल बाजार में एक छोटा जुलूस निकाला गया था। उसमें दूसरे देश का झंडा लहराया गया था। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराते कुछ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के धमौल थाना के धमौल बाजार में रविवार की शाम दूसरे देश फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने का मामला सामने आया है। इस सूचना पर पुलिस ने तीन लोगों को दूसरे देश के झंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे बिना लाइसेंस के धमौल बाजार में एक छोटा जुलूस निकाला गया था। उसमें दूसरे देश का झंडा लहराया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।

गौरतलब है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान कुछ युवाओं के द्वारा इस तरह की हरकत की गई है। जिले में 17 और 18 जुलाई को मुहर्रम मनाया जाएगा। पुलिस मुहर्रम को लेकर काफी सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें