फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाढ़ के पानी से सड़क पर जलजमाव, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 21 Jul 2025 12:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार-पांच दिनों से सड़क पर जलजमाव बना हुआ है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को बाजार आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क पर खड़ा कर आवागमन पूरी तरह रोक दिया। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद के मोरहर नदी में आई बाढ़ के कारण शकूराबाद-बभना सड़क मार्ग पर पानी चढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों का आना-जाना पूरी तरह बाधित हो गया। इसी को लेकर सोमवार को शाहपुर गांव के पास ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर घंटों प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार-पांच दिनों से सड़क पर जलजमाव बना हुआ है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को बाजार आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़क पर खड़ा कर आवागमन पूरी तरह रोक दिया और सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बेलदारी बीघा गांव पर लगाए आरोप

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंडूई गांव के पास बेलदारी बीघा गांव के कुछ लोगों ने निकासी की पईन को बंद कर दिया है, जिससे बाढ़ का पानी बहने के बजाय शाहपुर गांव के पास सड़क पर भर गया है। लगातार पानी भरे रहने से स्थिति और खराब होती जा रही है।

पढ़ें:  खेलने निकले 12 वर्षीय किशोर का शव झाड़ियों में मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। मजबूरन आज उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा।

पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। जाम के कारण कई छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे फिर से सड़क जाम जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें