फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीएम मोदी के हाथों पर बंधेगी गया की बेटियों की राखी, IIT हब पटवा टोली की छात्राएं बना रही हैं राखियां

Thu, 08 Aug 2024 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: गया जिला मुख्यालय स्थित मानपुर पटवा टोली जो आईआईटी हब के रुप में प्रसिद्ध है। यहां की छात्राएं अपने हाथों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राखियों का निर्माण कर रही हैं। जानकारी हो कि पटवा टोली से प्रत्येक वर्ष दर्जनों छात्र-छात्राएं आईआईटी में सफलता प्राप्त करते हैं। इनमें से सैकड़ों छात्र विदेशों में विभिन्न कंपनियों में जॉब भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के लिए बन रही राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया के मानपुर पटवा टोली की छात्राएं, जो आईआईटी की तैयारी कर रही हैं, इस रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी को राखी भेजेंगी। जानकारी के अनुसार पटवा टोली में संचालित वृक्ष द चेंज नामक संस्था यहां के बच्चों का भविष्य गढ़ने में जुटी है। संस्था द्वारा यहां के छात्र-छात्राओं को जेईई, मेडिकल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जाती है।

सेना के जवानों के लिए भी बनाई जा रही राखी

विज्ञापन

संस्था में पढ़ने वाली छात्राएं अपनी पढ़ाई से वक्त बचाकर देश की सीमा पर अपनी प्राणों की बाजी लगाकर हमारी रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए राखियों का निर्माण कर रही हैं। अपनी पढ़ाई से प्रतिदिन दो-तीन घंटे का समय बचाकर बच्चियां राखियों के निर्माण में जुटी हैं। अब तक इन बच्चियों ने करीब पांच हजार राखियों का निर्माण किया है।

पांच वर्षों से सैनिकों के लिए राखी बना रही छात्राएं 
जानकारी हो कि संस्था से जुड़ी छात्राएं पिछले पांच वर्षों से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के सुने हाथों को सजाने के लिए राखी का निर्माण कर रही हैं। हालांकि यह पहला वर्ष है। जब यहां की छात्राएं प्रधानमंत्री के लिए भी राखियों का निर्माण कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें