फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद मंडल कारा में कैदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया आरोप

Thu, 11 Sep 2025 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar Hindi News Today: मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई के कारण प्रमोद की मौत हुई है। आक्रोशित परिजन शव को उठने नहीं दे रहे हैं। हालात को देखते हुए अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की परिजनों से बातचीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद के काको स्थित मंडल कारा में बंद एक कैदी की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। मृतक की पहचान अरवल जिले के मदन सिंह टोला निवासी 35 वर्षीय प्रमोद चौधरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात प्रमोद चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। पहले जेल परिसर में ही उसका इलाज कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल, जहानाबाद भेजा गया। जहां गुरुवार सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढे़ं:  किशनगंज में बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर

मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई के कारण प्रमोद की मौत हुई है। आक्रोशित परिजन शव को उठने नहीं दे रहे हैं। हालात को देखते हुए अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि मृतक उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामले में सजा काट रहा था। उसे शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था। वहीं जेलर भोला शर्मा ने कहा कि प्रमोद पहले से बीमार था। बुधवार को वह जेल में बेहोश होकर गिर पड़ा था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल प्रशासन ने शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें