'नीम-हकीम खतरा-ए-जान' वाली कहावत जहानाबाद जिले के टेहटा थाने की इमलिया मोड़ के समीप चरितार्थ हुई। हुआ यह कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति की तबियत खराब हुई। परिजनों के द्वारा व्यक्ति ब्रह्मदेव यादव को इलाज के लिए कुर्था बाजार के झोलाछाप डॉक्टर विमल वर्मा के क्लीनिक में ले गए। इलाज के दौरान झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के बाद बीमार व्यक्ति ब्रह्मदेव यादव की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर ने परिजनों को दूसरी जगह पर मरीज को ले जाने की सलाह दी।
बता दें कि परिजन दूसरे डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इस दौरान बीमार व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने निजी क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर जमकर तोड़फोड़ किया। इतना ही नहीं मेडिकल स्टोर और क्लीनिक में आग लगा दिया। दुकान के बाहर लगे कई फुटपाथ की दुकानों में भी तोड़फोड़ किया। घटना की सूचना पाकर टेहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान डायल-112 की भी गाड़ी पहुंची। पुलिस के लाख समझाने-बुझाने के बाद भी आक्रोशित लोग नहीं समझ रहे थे। सड़क जाम कर काफी देर तक हो हंगामा किया। पुलिस के द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया यह आरोप
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि ब्रह्मदेव यादव की तबियत शाम के समय शुक्रवार को खराब हुई थी। इलाज के लिए पास के इमलिया मोड़ कुर्था बाजार के डॉक्टर विमल वर्मा के क्लीनिक में दिखाने के लिए ले जाया गया। इस समय मरीज को क्लीनिक में भर्ती कराया गया। उस समय मरीज की स्थिति ठीक थी, जब डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाया गया तो मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी और देखते ही देखते मरीज की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- सरकारी खजाने को लूट रहे सत्ता में बैठे लोग
इस घटना के बाद झोलाछाप डॉक्टर अपने गुर्गों के साथ भागने में सफल रहा। इस संबंध में परिजनों के द्वारा एक लिखित आवेदन थाना में दिया गया है। थाने की पुलिस मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने का भरोसा परिजनों को दी है। घटना के बाद कुर्था बाजार में सन्नाटा सा पसर गया।घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। इस घटना के बाद काफी देर तक परिजनों के द्वारा हो हंगामा किया गया और क्लीनिक में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी गई।