फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सुरक्षा बलों पर हमले की नक्सली साजिश नाकाम, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और शक्तिशाली IED बम बरामद

Mon, 26 Jan 2026 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों की हमले की साजिश नाकाम की। गोबरदाहा इलाके से जिंदा कारतूस और शक्तिशाली IED बरामद हुए। विस्फोटकों को मौके पर नष्ट किया गया। मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
भारी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में सुरक्षा बलों पर हमले की नक्सलियों की बड़ी साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। मदनपुर थाना क्षेत्र के गोबरदाहा स्थित जंगली पहाड़ी इलाके से बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बरामदगी
पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि जिले में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार एंटी नक्सल अभियान चला रही है। इसी क्रम में मदनपुर थाना क्षेत्र के गोबरदाहा के जंगली पहाड़ी इलाके में सर्च अभियान के दौरान यह सफलता मिली।
 
कारतूस, डेटोनेटर और प्रेशर IED मिला
सर्च अभियान के दौरान पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 44 पीस जिंदा कारतूस, 32 पीस खोखा, 25 मीटर कोडेक्स वायर, 29 पीस कॉमर्शियल डेटोनेटर, डेटोनेटर के साथ एक शक्तिशाली केन प्रेशर IED बम, एक प्रेशर मैकेनिज्म, दो मीटर तार और 9 वोल्ट की एक बैट्री बरामद की है। इन सामग्रियों से सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: UGC के नए नियमों से नाराज युवक पर पीएम को अपशब्द कहने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
 
मौके पर ही विस्फोटकों का सुरक्षित विनष्टीकरण
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद किए गए IED और डेटोनेटर को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विनष्ट कर दिया गया। इस संबंध में मदनपुर थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ भादंवि की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 25/26 दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
लगातार अभियान से नक्सलियों का गिरा मनोबल
एसपी अम्बरीष राहुल के अनुसार, पुलिस और सीआरपीएफ की लगातार संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल कमजोर पड़ा है। नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्च और छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें