फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लोजपा (रामविलास) की नव संकल्प महासभा में कई कार्यकर्ताओं की जेब कटी, हंगामा

Sat, 26 Jul 2025 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar: लोजपा (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सभा खत्म होते ही उनकी जेब से पर्स चोरी हो गया, जिसमें नकद रुपये के साथ वाहन के जरूरी कागजात भी थे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की हुई पॉकेटमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी मैदान में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित नव संकल्प महासभा कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ताओं के साथ पॉकेटमारी की घटनाएं सामने आई हैं। यह कार्यक्रम दोपहर करीब 4 बजे तक चला, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम के समापन के बाद मैदान से बाहर निकलते वक्त कई कार्यकर्ताओं ने अपने जेब से पर्स गायब होने की शिकायत की। लोजपा (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सभा खत्म होते ही उनकी जेब से पर्स चोरी हो गया, जिसमें नकद रुपये के साथ वाहन के जरूरी कागजात भी थे।

विज्ञापन


पढ़ें: हरनौत बाजार में आरओबी निर्माण में देरी से ग्रामीण नाराज, सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

उन्होंने दावा किया कि इस तरह की घटना कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी हुई है। घटनाओं के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई। बताया जा रहा है कि मैदान में भीड़ का लाभ उठाकर  अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक कई लोगों को निशाना बनाया। पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें