फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद में प्रशासनिक सख्ती, हड़ताल के बीच दो राजस्व अधिकारी निलंबित, कामकाज ठप

Wed, 15 Apr 2026 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

बिहार के जहानाबाद जिले में राजस्व कार्यों के लंबे समय से ठप रहने और कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक लापरवाही और कार्य बाधा के आरोप में मखदुमपुर के अंचलाधिकारी रंजीत कुमार उपाध्याय और जहानाबाद के राजस्व अधिकारी राम विकास सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हड़ताल के बीच दो अधिकारी निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद जिले में राजस्व कार्यों के ठप होने और लंबे समय से चल रही हड़ताल के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक लापरवाही और कार्य बाधा के आरोप में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित
जानकारी के अनुसार, जिले में पिछले दो महीने से राजस्व कार्य बुरी तरह प्रभावित हैं। राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जबकि अंचलाधिकारी और कानूनगो भी करीब एक महीने से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसके कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन, लगान वसूली सहित कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।

आम लोगों को भारी परेशानी
राजस्व कार्यों के रुकने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भूमि से जुड़े काम, राजस्व वसूली और सरकारी योजनाओं के लाभ में भी देरी हो रही है। प्रशासनिक बैठकों में भी अधिकारियों की अनुपस्थिति देखी जा रही थी, जिससे सरकारी निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर


दो अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। निलंबित अधिकारियों में मखदुमपुर के अंचलाधिकारी रंजित कुमार उपाध्याय और जहानाबाद के राजस्व अधिकारी राम विकास सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


सरकार का सख्त संदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई व्यवस्था सुधारने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के लिए की गई है। जिला प्रशासन ने कहा है कि राजस्व कार्यों को जल्द सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें