फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होली की खुशियां मातम में बदली! ट्रेन हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Wed, 04 Mar 2026 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद में होली के दिन एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय पिंटू कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना पटना–गया रेलखंड पर समोचक रेलवे पुल के पास हुई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में होली के मौके पर एक दर्दनाक हादसे ने खुशी का माहौल गम में बदल दिया। पटना–गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान मखदुमपुर सती स्थान निवासी 30 वर्षीय पिंटू कुमार (पिता स्वर्गीय रामाशीष यादव) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रेलवे पुल के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार घटना समोचक स्थित रेलवे पुल के पास की है। बताया जाता है कि पिंटू कुमार किसी काम से समोचक गया था। वापस लौटते समय वह रेलवे पुल पार कर रहा था। इसी दौरान गया की ओर से आ रही पाटलिपुत्र स्पेशल मेमू ट्रेन वहां से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही मखदुमपुर थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया।
विज्ञापन


जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिंटू कुमार मिलनसार स्वभाव का था और परिवार की जिम्मेदारी उठाता था। उसकी अचानक मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि पुल और ट्रैक पार करने वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें