फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होली की सुबह आग का कहर, गैरेज में जल गईं महंगी गाड़ियां, मचा हड़कंप

Wed, 04 Mar 2026 11:32 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर

सार

पटना के दानापुर स्थित रूपसपुर आरओबी पुल के पास होली की सुबह एक मोटर गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। त्योहार के दिन हुई इस घटना से इलाके में दहशत और मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन
पटना के दानापुर मोटर गैरेज में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दानापुर इलाके में होली की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोटर गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना रूपसपुर आरओबी पुल के पास की है। त्योहार की सुबह लोग होली की तैयारी में लगे थे, तभी गैरेज से उठती तेज लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते विकराल हुई आग

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने बड़ा रूप ले लिया। गैरेज में खड़ी कई महंगी गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने में काफी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि गैरेज में खड़ी गाड़ियों के फ्यूल टैंक और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया।
विज्ञापन


आधा दर्जन महंगी गाड़ियां पूरी तरह जलीं

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब आधा दर्जन महंगी गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। कई अन्य वाहनों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की दुकानों और मकानों में भी डर का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई ताकि कोई और नुकसान न हो। आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सही कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें