फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया मेगा ब्लॉक का असर! जहानाबाद स्टेशन पर यात्री बेहाल, ट्रेनों की कमी से मची अफरातफरी

Fri, 06 Feb 2026 07:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

पटना–गया रेलखंड पर गया स्टेशन में चल रहे मेगा ब्लॉक का सीधा असर जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर दिख रहा है। ट्रेनों के रद्द होने और कई ट्रेनों के रूट बदले जाने से स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन
जहानाबाद स्टेशन पर बढ़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना–गया रेलखंड पर गया रेलवे स्टेशन में चल रहे मेगा ब्लॉक का असर अब पूरी तरह जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर दिखाई देने लगा है। ट्रेनों के रद्द होने और कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाने की वजह से स्टेशन परिसर में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर दिनभर अफरातफरी की स्थिति बनी रहती है। सीमित संख्या में ट्रेनों के चलने के कारण यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्टेशन की व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


सुबह-शाम के वक्त हालात और बिगड़ जाते हैं

सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। प्लेटफॉर्म पर खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। जैसे ही किसी ट्रेन के आने की घोषणा होती है, यात्रियों में चढ़ने के लिए होड़ मच जाती है। अत्यधिक भीड़ के कारण कई यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सीट मिलने की अनिश्चितता के चलते कई यात्री घंटों पहले ही स्टेशन पहुंचने को मजबूर हैं।

‘हर ट्रेन में खचाखच भीड़’

यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की संख्या कम होने से हर ट्रेन में सामान्य से कई गुना ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। सालपुर गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि पहले जिस ट्रेन से वे रोज आसानी से यात्रा कर लेते थे, अब उसी ट्रेन में खचाखच भीड़ रहती है। इससे न सिर्फ परेशानी बढ़ गई है, बल्कि यात्रा भी जोखिम भरी हो गई है। शहबाजपुर गांव की रहने वाली रेणु देवी ने बताया कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस भीड़ में सफर करना बहुत मुश्किल हो गया है। प्लेटफॉर्म पर ज्यादा भीड़ होने के कारण ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय धक्का-मुक्की हो जाती है, जिससे किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन



पढ़ें: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर हादसा, महात्मा गांधी सेतु पर कार पलटी; लगा लंबा जाम

21 मार्च तक जारी रहेगा रद्द और बदला हुआ परिचालन

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, पटना–गया रेलखंड पर ट्रेनों का रद्द और बदले हुए रूट से परिचालन 21 मार्च तक जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि या तो अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं या फिर कोई खास व्यवस्था की जाए, ताकि भीड़ और परेशानी कुछ कम हो सके।
विज्ञापन


आरपीएफ ने बढ़ाई सतर्कता, जवानों की संख्या बढ़ी

इस मामले में आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वारों पर आरपीएफ जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य बनाए रखें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत रेलवे कर्मचारियों या आरपीएफ से संपर्क करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें