फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट-पीटकर मार डाला, दिल दहला देने वाली वारदात

Sun, 17 May 2026 03:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद के कामदेव बीघा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने 75 वर्षीय राम कुमारी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह की चाची थीं। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामदेव बीघा गांव में शनिवार रात चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका चर्चित संवेदक एवं भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह की चाची बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका की पहचान 75 वर्षीय राम कुमारी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति सिद्धेश्वर सिंह का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं थी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: गोपालगंज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे पूर्वी चंपारण के युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे चोरी की आशंका और मजबूत हुई है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

परिजनों के अनुसार, राम कुमारी देवी रोज सुबह जल्दी उठ जाती थीं, लेकिन रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाने और गेट खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। बाद में घर में प्रवेश करने पर उनका शव बरामद हुआ और सामान अस्त-व्यस्त मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें