फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग; दर्जनभर लोग झुलसे

Sun, 26 Apr 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद

सार

बिहार के जहानाबाद जिले के काको प्रखंड स्थित धरमपुर गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर अचानक आग लग गई। हादसे में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार समेत एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए, जिनमें दो-तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायलों का होता इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद जिले में एक शादी समारोह उस वक्त हादसे में बदल गया, जब खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर अचानक आग लग गई। इस घटना में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार समेत एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
यह घटना जहानाबाद के काको प्रखंड के भेलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव की है। यहां एक घर में शादी का माहौल था और सभी लोग खुशी और उत्साह में शामिल थे। इसी दौरान खाना बनाने के समय गैस सिलेंडर से रिसाव हुआ और अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आग की चपेट में आकर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मिलाकर करीब एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। घायलों में ममता कुमारी, संगीता देवी, सिताबो देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा कुमारी सहित कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी घायलों को तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की गाड़ी भी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले में बढ़ती गर्मी के बीच 12 घंटे के अंदर आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक बारात जा रही सुमो गाड़ी में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई थी, हालांकि उसमें सवार बाराती बाल-बाल बच गए थे।

ये भी पढ़ें: बागमती में समा गए बचपन के दो फूल, एक ही घर में बुझ गए दो चिराग; मां-बाप का उजड़ गया संसार

खुशी का माहौल बदला मातम में

शादी का जो माहौल खुशी और उत्साह से भरा था, वह इस हादसे के बाद अचानक मातम में बदल गया। पूरे गांव में चीख-पुकार और रोने की आवाजें गूंजने लगीं, जिससे माहौल गमगीन हो गया है। घटना के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें