फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में दो धार्मिक स्थलों की मूर्तियां खंडित, इलाके में तनाव; प्रशासन अलर्ट

Sun, 27 Jul 2025 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: घटना को लेकर अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर खंडित भगवान की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा के नगर थाना क्षेत्र के गोनावा गांव के शिवनगर वार्ड संख्या-04 में स्थित दो धार्मिक स्थलों में स्थापित भगवान की पत्थर की मूर्तियों को शनिवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। जैसे ही सुबह यह खबर फैली, पूरे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ जिले के शीर्ष अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर का मोदी-नीतीश पर तीखा हमला, कहा- अगली बार वोट बच्चों के भविष्य को देखकर दीजिएगा
 
पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, सदर एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ हुलास कुमार, बीडीओ आलोक रंजन और नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
मूर्तियों के विसर्जन और पुनर्स्थापना की तैयारी
गोनावा वार्ड संख्या-4 के वार्ड पार्षद राजेश कुमार ने कहा कि खंडित मूर्तियों को विधिपूर्वक विसर्जित किया जाएगा और जल्द ही मंदिरों में नई मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि गांव की धार्मिक भावनाओं के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में तेज रफ्तार वाहन से कुचल युवक की मौत, विरोध में लोगों ने किया बिहटा-सरमेरा रोड को जाम
 
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज, गांव में बढ़ी सुरक्षा
पुलिस प्रशासन ने इलाके में गश्त तेज कर दी है और मंदिर परिसर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके। स्थानीय स्तर पर शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने गांव में सतर्कता बढ़ा दी है और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें