फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद में दबंगों का आतंक, जमीन कब्जे के लिए बुलडोजर से गिराया होटल, गल्ले से निकाल ले गए नकदी

Sat, 29 Mar 2025 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

जमीन पर कब्जे के विवाद में दबंगों ने एक होटल पर हमला कर दिया। दबंगों ने होटल को जेसीबी से गिरा दिया और नकदी लूट ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है।
विज्ञापन
गिराया गया होटल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एनएच-19 से सटे बभंडी गांव के पास दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। जब जमीन हथियाने में सफलता नहीं मिली तो दबंगों ने हाईवे पर स्थित एक होटल को बुलडोजर से गिरा दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


प्राथमिकी के लिए पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित बभंडी निवासी ललन सिंह ने बताया कि रात के करीब 1:25 बजे वह अपने बड़े और छोटे बेटे योगेंद्र सिंह तथा गुड्डू सिंह के साथ अपने लाइन होटल पर बैठे थे। इसी दौरान रायपुरा गांव निवासी विजय सिंह अपने दो बेटों-किशन कुमार, अनुराग कुमार और 8-10 अज्ञात लोगों के साथ हथियार लेकर आए। उन्होंने ने जान मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए हमला बोल दिया। हम बाप-बेटे अपनी जान बचाने के लिए दुकान छोड़कर भाग निकले। 

विज्ञापन


नकदी लूटकर की तोड़फोड़
हमलावरों होटल के गल्ले में रखा एक लाख नकद निकालकर रख लिया और दुकान में रखे फ्रिज, बर्तन और अन्य सामान को जेसीबी से तोड़ दिया। साथ ही होटल के आगे की संरचना को भी गिरा दिया। हमलावरों ने लाइन होटल की जमीन को हड़पने के लिए यह काम किया है। 

विज्ञापन


बनवाए जाली दस्तावेज 
पीड़ित ने बताया कि जिस जमीन पर वो लाइन होटल चला रहे थे, उस जमीन को उन्होंने निबंधित केवाला नंबर-2078 द्वारा 21 फरवरी 1984 में खरीदा था। इस जमीन पर मेरा शांतिपूर्ण दखल कब्जा रहा है और जमीन का दाखिल खारिज भी मेरे नाम से है। इसी जमीन खाता संख्या-48 और प्लॉट संख्या-818 के जाली दस्तावेज के आधार पर रायपुरा के विजय सिंह ने रसीद कटवा ली। इसी के आधार पर वह हमेशा हमें परेशान करता है।

सीसीटीवी जांच की मांग
रसीद कटवाने को लेकर मैंने भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में वाद दायर कर रखा है, जो अभी लंबित है। पीड़ित ने कहा कि मेरे साथ दबंगई की हदों को पार किया गया है और मेरे होटल के आगे के हिस्से के अलावा पूर्व की ओर के हिस्से को एनएच-19 की फोर लेनिंग के कार्य में लगी कंसट्रक्शन कंपनी के कैंपस के अंदर गार्डों को धमका कर गेट के पास के होटल के हिस्से को जेसीबी से तोड़ा गया है। कंपनी के गेट पर तैनात गार्ड इस घटना के गवाह है और मेरा दावा है कि कंपनी के कैंपस में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई है, जिसे पुलिस को खंगालना चाहिए।

कार्रवाई में जुटी पुलिस
मामले में औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें