फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्व विधायक ने की तेजस्वी यादव की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध में महिलाएं सड़क पर उतरीं

Sun, 07 Sep 2025 04:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar Hindi News Today: सद्भावना चौक पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में महिलाओं ने राजबल्लभ यादव का पुतला दहन किया और उनके पोस्टर पर झाड़ू भी चलाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बयान को महिलाओं के सम्मान पर हमला बताया।
विज्ञापन
राजद की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री और नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ प्रसाद यादव द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को लेकर दिए गए बयान का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को राजद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नवादा में प्रदर्शन किया।

सद्भावना चौक पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में महिलाओं ने राजबल्लभ यादव का पुतला दहन किया और उनके पोस्टर पर झाड़ू भी चलाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बयान को महिलाओं के सम्मान पर हमला बताया।

विज्ञापन


पढे़ं;  आकाशीय बिजली गिरने से पूर्व सरपंच व जनसुराज नेता की मौत, इलाके में छाया मातम

प्रदर्शन का नेतृत्व राजद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि राजश्री यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, वे एक गृहिणी हैं। ऐसे में उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना अनुचित है। यह महिलाओं के प्रति संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

रेनू सिंह ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी देश की राजनीति में महिलाओं के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल होता रहा है, जो निंदनीय है। इस विवाद पर अब राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने बयान की आलोचना की है और सोशल मीडिया पर भी राजबल्लभ यादव से माफी की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें