फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'बिहार की सड़कें इतनी बेहतर'...मंत्री जी बटोर रहे थे तारीफ, तभी लोग भड़क गए; पूछ डाला ये सवाल

Sun, 07 Sep 2025 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Election: मंत्री ने कहा कि बिहार की सड़कें इतनी बेहतर हो चुकी हैं कि अब गयाजी से पुनपुन गंगा घाट जाने में महज डेढ़ घंटा लगता है। समारोह समाप्त होने के बाद जब वे मंच से उतरकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और सवाल उठाने लगे।
विज्ञापन
जनता भड़क गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पितृपक्ष महासंगम 2025 के उद्घाटन समारोह के समापन के दौरान बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार की सड़कें इतनी बेहतर हो चुकी हैं कि अब गयाजी से पुनपुन गंगा घाट जाने में महज डेढ़ घंटा लगता है। समारोह समाप्त होने के बाद जब वे मंच से उतरकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और सवाल उठाने लगे।

लोगों ने मंत्री से पूछा कि पटना जाने में डेढ़ से दो घंटे लगते हैं, लेकिन गया से वजीरगंज जो मात्र 14 किलोमीटर की दूरी है वहां जाने में छह घंटे क्यों लगते हैं? इस दौरान लोगों ने बिहार में विकास कार्यों को लेकर नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन


पढे़ं:  एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर ही भिड़े दो दावेदार नेता, नारेबाजी से मचा हंगामा

वजीरगंज कॉलेज के प्रोफेसर राधेश्याम शर्मा और मगध विश्वविद्यालय के कर्मी डॉ. संजय कुमार पांडेय ने मंत्री के समक्ष कहा कि “हम लोग शिक्षक हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। छह वर्षों से रसलपुर के पास पुल निर्माण अधूरा पड़ा है। सड़क तो बन गई लेकिन पुल आज तक पूरा नहीं हुआ। इस दौरान मंत्री जी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन माहौल गरमाता देख वे धीरे-धीरे वहां से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें