Bihar: अविनाश ने शिकायत में कहा कि अगर भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार अनिल सिंह और उनके तीनों सहयोगी होंगे। नगर थाना पुलिस ने अनिल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसुआ के बीजेपी से पूर्व विधायक अनिल सिंह पर एक बीजेपी कार्यकर्ता ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित कार्यकर्ता अविनाश कुमार ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
अविनाश कुमार वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव के रहने वाले हैं। वे बीजेपी के सोशल मीडिया क्षेत्रीय प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि 8 मई की शाम 5 बजे वे अपने साथी के साथ परिसदन भवन नवादा नगर विकास व आवास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जीवेश मिश्रा से मिलने गए थे। वहां हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, उनके सहयोगी मुरारी सिंह, चितरंजन कुमार और पकड़िया गांव के संतोष कुमार ने गाली-गलौज की। फिर लात-घूंसे से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी।
अविनाश ने शिकायत में कहा कि अगर भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार अनिल सिंह और उनके तीनों सहयोगी होंगे। नगर थाना पुलिस ने अनिल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।