फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद में ट्रांसफार्मर की चोरी से परेशान हुए किसान, खेतों की सिंचाई पर मंडराया संकट

Sun, 25 May 2025 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: गांव के किसान राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी एक ट्रांसफार्मर को चोरों ने खोल लिया था और अब यह दूसरी घटना है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर जब धान की बुआई का समय निकट है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला काको थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव का है, जहां चोरों ने खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को ही निशाना बना लिया। यह ट्रांसफार्मर बिजली विभाग द्वारा किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए बधार में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर का कीमती सामान चुरा लिया। अगली सुबह जब किसान खेत पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह से खाली पड़ा है और उसका सारा सामान गायब है।

गांव के किसान राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी एक ट्रांसफार्मर को चोरों ने खोल लिया था और अब यह दूसरी घटना है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर जब धान की बुआई का समय निकट है। किसानों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की चोरी से सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की वारदातों पर जल्द अंकुश लगाया जाए और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया जाए।

विज्ञापन


पढ़ें:  देवरिया कांड को लेकर राजद विधायकों ने पीड़ितों से की मुलाकात, कहा- बिहार में 'राक्षस राज' कायम है

इसके साथ ही किसानों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए, ताकि खेती का काम प्रभावित न हो। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से यह स्पष्ट है कि इलाके में कोई संगठित चोर गिरोह सक्रिय है, जो ट्रांसफार्मर जैसी भारी चीजों को भी आसानी से निशाना बना रहा है। ग्रामीणों में इन घटनाओं को लेकर गहरी नाराजगी और चिंता व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें