"माई-बहन के साथ अत्याचार और दुराचार करने वाले ही योजना का लाभ देने की बात कर रहे हैं।" उक्त बातें रविवार को गयाजी में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहीं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर नीतीश कुमार को पलटू और फालतू बताया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि इन लोगों को सिर्फ सत्ता परिवर्तन से मतलब है। इन लोगों को लग रहा है कि कैसे जल्दी से सत्ता प्राप्त कर लें। इसलिए उल्टा-पुल्टा बोल रहे हैं। नीतीश कुमार बढ़िया से बिहार का शासन चला रहे हैं। 20 साल शासन चलाएं और आज भी चला रहे हैं। उनको किसी तरह से कोई पलटू राम कहता है तो वह भी तो कई बार पलटू वाला काम किए हैं। आज भाजपा की बात करते हैं, भाजपा के साथ मिलकर नीतीश कुमार कई बार सरकार चलाया है। वह अपने पलटू हैं तो वह दूसरे को पलटू क्यों कहते हैं। नीतीश कुमार बढ़िया से सरकार चला रहे हैं और 2025 में हम लोग उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे।
इधर, नेता प्रतिपक्ष की "माई बहन मान योजना" पर उन्होंने बोला कि आज जहां भी जाइए हमारी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करना बेटियों के साथ अन्य प्रकार की अत्याचार और दुराचार करने का जो भी मामला आता है। उसमें अधिकांश राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा ही होता है। जो अपने कुछ इस तरह की बात कर रहे हैं और ख्याली पोलाव पका रहे हैं, यह योजना लाएंगे। वह बनेंगे तब ना लाएंगे, बनने का तो कोई सवाल ही नहीं है। इसलिए जो मन में आता है, वह बोल देते हैं। उन्होंने कहा कि माई बहन का प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम राजद के लोगों ने नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर 31.49 लाख फॉलोअर्स; तेज प्रताप के कथित गर्लफ्रेंड की कितनी फोटो वायरल?
तेज प्रताप के पोस्ट की जांच होनी चाहिए
राजद विधायक तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया अकाउंट से
पोस्ट करने और डिलीट करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह जांच का विषय है। लेकिन, वास्तविकता यही है कि अगर सोशल मीडिया में आया है और वह बात नहीं रहती तो चंद्रिका बाबू एक प्रतिष्ठित पॉलिटिशियन हैं। उनकी बेटी से तेज प्रताप की शादी हुई। शादी को जिस प्रकार से उन्होंने नकारा हैं, यह जग जाहिर है। कोर्ट में बात चल रही है। हमारा कहना यही है कि यदि यह बातें नहीं रहती तो कोर्ट में जाने का और चंद्रिका बाबू की बेटी के साथ जिस तरह से अत्याचार करने का क्या उचित है।
भाजपा नेता का बयान व्यक्तिगत
भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के आतंकियों के सामने गिड़गिड़ाने के बजाए महिला को लड़ना चाहिए।" इस बयान पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आतंकियों से ही तो लड़ा गया। भारत की सेना और भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान के आम लोगों को कोई क्षति नहीं पहुंचा है। भारत का एक ही मुद्दा था कि हम आतंकवादियों को ही मरेंगे। 11 आतंकी ठिकानों पर अटैक किया गया। उन्हीं के कई नेताओं को मारा गया है। इसलिए यदि कोई व्यक्तिगत कोई बयान देता है, तो उनका कोई मायने नहीं है। बिहार की धरती पर नरेंद्र मोदी ने कहा था। उनको ऐसा सबक सिखाएंगे, जिसका उनका अनुमान भी नहीं होगा। आज वहीं हुआ है। भारत के अच्छे-अच्छे सांसदों को विभिन्न देशों में परस्थितियों को समझने के लिए भेजा गया है। पाकिस्तान के जनता से भारत को कोई मतलब नहीं है। मतलब सिर्फ और सिर्फ आतंकवादियों का अड्डा और आतंकवादियों से है। जिस पर प्रहार किया गया और आज भी जो युद्ध विराम हुआ है, इसी शर्त पर हुआ है कि हम किसी प्रकार के आतंकी एक्टिविटी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि उनकी एक्टिविटी होगी तो हम ऐसा ही जवाब देंगे और जवाब दिया जा रहा है। इसलिए कोई एमपी व्यक्तिगत बात बोलते हैं, उससे कोई मतलब नहीं है। राष्ट्र मुद्दा का मामला है, नरेंद्र मोदी जी का विजन एकदम साफ है।
जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता का अपहरण, दिनदहाड़े घर से उठाकर गंगा दियारा ले गए अपराधी
अर्थव्यवस्था में जापान को पछाड़कर भारत पहुंचा चौथे स्थान पर
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह बात पहले से हम कहते आ रहे हैं कि महागठबंधन के लोग के पास सिर्फ एक मुद्दा प्रधानमंत्री हम होंगे। लेकिन, नरेंद्र मोदी एनडीए के नेता हैं। उनका मकसद यही है कि हम भारत को कैसे विकसित राष्ट्र बनाएं। इसका विजन है की 2047 में भारत को विकसित देश बना देंगे। उसी क्रम में नरेंद्र मोदी को अर्थव्यवस्था में 11वें पोजीशन में भारत मिला था। फिर पांचवा स्थान प्राप्त किया। आज भारत जापान को पछाड़ कर चौथे स्थान पर हो गए हैं। लेकिन, इतना ही तक नहीं है, 2027 में आर्थिक व्यवस्था में भारत तीसरा स्थान प्राप्त कर लेगा। 2047 में विकसित देश के नंबर एक पर हो जाएंगे। यह नरेंद्र मोदी जी का विजन है। जिस प्रकार से आर्थिक व्यवस्था और सही बातों को देखते हुए चल रहे हैं। आज उनका पराक्रम और भारत की जनता का समर्थन, जिसके चलते आज यह बात संभव हुई है। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और भारत की जनता को हम बधाई देते हैं।