पटना-डेहरी सोन मुख्य नहर के सर्विस रोड पर औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में तेजपुरा लॉक के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में चिकित्सक पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां पुत्र ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल पिता डॉ. विजय चौधरी का निजी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा निवासी डॉ. हर्षवर्द्धन कुमार (23) के रूप में हुई है। चिकित्सक पिता-पुत्र सपरिवार रोहतास जिले के डेहरी में रहते थे। पिता डॉ. विजय चौधरी नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पुत्र डॉ. हर्षवर्द्धन हाल ही में एमबीबीएस पासआउट हुए थे। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अल्टो कार से डेहरी से गांव जा रहे थे चिकित्सक पिता-पुत्र
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया
दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और तत्काल डिहरा स्थित पुलिस कैंप को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए दाउदनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल चिकित्सक डॉ. विजय चौधरी का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी पुलिस
परिवार का बुझ गया इकलौता चिराग
दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर मौजूद लोग।