फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: 'मैंने अपने भाई को मार दिया', सीने में गोली दागने के बाद थाने पहुंचा शख्स; ये वजह बनी बदले की आग

Fri, 03 Oct 2025 03:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Crime: विजयादशमी के दिन शराब पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में दीपक कुमार को भी बुलाया गया था। दोनों ने साथ में पहले शराब पार्टी की, इसके बाद नशे में होने के कारण आरोपी राजेश ने दीपक के सीने में 4 गोली दाग दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आरोपी भाई की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गयाजी में प्रोपर्टी विवाद को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। विजयदशमी के दिन अपने चचेरे भाई को शराब पार्टी में बुलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अपने चचेरे भाई को चार गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी पहुंचा थाने और कहा हमने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाईयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण चचेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी जब थाने में बताने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को बरामद किया। घटनास्थल पर छानबीन के क्रम में पुलिस को मौके से 4 खोखा और एक कट्टा भी बरामद किया है। शेरघाटी थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम राजेश कुमार है। घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की है।

पढे़ं; एनएच 28 पर दर्दनाक हादसा, पूजा कर लौट रहे परिवार की टोटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौत
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश के चाचा द्वारिका प्रसाद के दो बेटी हैं। बचपन में दीपक को गोद लिया गया था। दोनों बेटी की शादी हो चुकी है। द्वारिका प्रसाद और उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। जिसमें संपत्ति का मालिक दीपक कुमार को बना दिया गया था। जिसकी वजह से आरोपी राजेश को गुस्से में था। आरोपी ने चचेरे भाई की हत्या की साजिश रची। उसके बाद विजयादशमी के दिन शराब पार्टी का आयोजन किया।
विज्ञापन


पार्टी में दीपक कुमार को भी बुलाया गया था। दोनों ने साथ में पहले शराब पार्टी की, इसके बाद नशे में होने के कारण आरोपी राजेश ने दीपक के सीने में 4 गोली दाग दी। मौके पर ही दीपक की मौत हो गई। इस संबंध में शेरघाटी एएसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना गुरुवार की देर शाम की है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें