फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवादा में लापता किशोर की लाश मिली, हत्या की आशंका; परिजनों ने दोस्त पर लगाया आरोप

Thu, 19 Jun 2025 01:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: परिजनों का आरोप है कि गोलू को उसका दोस्त शुभम कुमार चाउमिन खिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। परिजन दावा कर रहे हैं कि शुभम और उसके एक अन्य दोस्त ने गोलू को बाइक से साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले में बीते पांच दिनों से लापता एक किशोर का शव गुरुवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के अतौआ रोड के पास मिला। मृतक की पहचान 16 वर्षीय गोलू कुमार पांडेय के रूप में की गई है, जो नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकना गांव निवासी श्यामानंद पांडेय का इकलौता पुत्र था। गोलू अपनी नानी के साथ नवादा नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले में रह रहा था।

गोलू 14 जून से लापता था। परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बावजूद शव मिलने तक पुलिस उसे तलाश नहीं कर सकी। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।

परिजनों का आरोप है कि गोलू को उसका दोस्त शुभम कुमार चाउमिन खिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। परिजन दावा कर रहे हैं कि शुभम और उसके एक अन्य दोस्त ने गोलू को बाइक से साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: नीतीश ने पुलिस के लिए 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों को दिखाई हरी झंडी, डिप्टी CM भी रहे मौजूद

गोलू की नानी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने नाती को बहुत स्नेह और मेहनत से पाला था, लेकिन उसके ही दोस्त ने उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि युवक के लापता होने के बाद दोस्त शुभम ने बार-बार फर्जी कॉल करके उन्हें गुमराह करने की कोशिश की थी। हैरानी की बात यह भी है कि शुभम ने ही बाद में आकर बताया कि गोलू का शव अतौआ रोड पर पड़ा मिला है। मृतक के मामा ने कहा कि परिवार को नहीं पता कि गोलू की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती थी। हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें