फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaya Ji News: फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, दो दर्जन लोग फंसे, सभी सुरक्षित निकाले गए

Thu, 19 Jun 2025 01:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

फल्गु नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के कारण सिक्स लेन पुल के नीचे सो रहे लगभग दो दर्जन लोग पानी में फंस गए। देर रात से जारी बारिश के कारण नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
 
विज्ञापन
फल्गु नदी में जलस्तर बढ़ने से दो दर्जन लोग फंसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी में फल्गु नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण गुरुवार तड़के गया शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर रात से जारी रुक-रुक कर बारिश के चलते नदी में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे सिक्स लेन पुल के नीचे सो रहे करीब दो दर्जन लोग पानी के बीच फंस गए।
विज्ञापन


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां फल्गु नदी के पूर्वी तट पर पुल के पाया के पास लगभग 10-12 लोग सो रहे थे। अचानक बढ़े जलस्तर के कारण वे चारों ओर से पानी से घिर गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के मोहल्लों के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को पुल के ऊपर से रस्सी फेंक कर बाहर निकाला। इसी बीच एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को सूचना दी गई, जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय युवक संतोष कुमार ने बताया कि सभी फंसे लोग खानाबदोश प्रवृत्ति के हैं, जो एक जगह से दूसरी जगह भ्रमण करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात में सूचना मिलते ही स्थानीय युवाओं ने पहल करते हुए सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधियों ने दिनदहाड़े की गोलीबारी, युवक बाल-बाल बचा; अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई, लेकिन कई मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गए। फिलहाल सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और जरूरत पड़ने पर स्थानांतरित करने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें